Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मानो हमारा एहसान, वरना लाहौर नहीं लखनऊ तक होता पाकिस्तान, पूर्व मुस्लिम MP का विवादित बयान

मानो हमारा एहसान, वरना लाहौर नहीं लखनऊ तक होता पाकिस्तान, पूर्व मुस्लिम MP का विवादित बयान

New Delhi news : हिंदुस्तान में रहकर यहां का कोई नागरिक पाकिस्तान की भाषा और उसके पक्ष का समर्थन करे तो यह वाकई शर्मनाक है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के नाम की धमकी दी गई। इस बात का अफसोस भी जताया गया कि वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले गए। मंच से पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने 80 साल की उम्र में ऐसा कह कर भारत का अपमान किया है।

…तब लखनऊ तक पाकिस्तान होता

अदीब ने कहा कि हमने तो देश के लिए अपना खून बांटा था। मुसलमानों ने जिन्ना को मना किया था। अगर हम जिन्ना की बात मान लेते तो लखनऊ तक पाकिस्तान होता। सरकार को हमारा एहसान मानना चाहिए। आज हमारे लोगों पर जुल्म ज्यादती हो रही है। अदीब को इस बात का पछतावा है कि उन लोगों ने जिन्ना को क्यों ठुकरा दिया। हम अली खान का नहीं, गांधी का, नेहरू का सम्मान करते हैं। हम सब मुस्लिम जिन्न के साथ नहीं गए, हमारी सरकार को इसे हमारा धन्यवाद मानना चाहिए।

Share this:

Latest Updates