Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब लीजिए, इस जाने-माने इंडियन क्रिकेटर के लाडले ने खुद को लड़का से बना लिया लड़की…

अब लीजिए, इस जाने-माने इंडियन क्रिकेटर के लाडले ने खुद को लड़का से बना लिया लड़की…

New Delhi news : दुनिया में लिंग चेंज कराने की घटनाओं से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। अब यह जानकारी मिल रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के लाडले आर्यन ने जेंडर चेंज करा कर खुद को लड़का से लड़की बना लिया है। वह 23 साल की उम्र में आर्यन से अनाया बन गया है। इस संदर्भ में आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हार्मोनल ट्रांसपोर्टेशन की जर्नी

वीडियो से पता चल रहा है कि यह आर्यन के हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का है। सामने आए वीडियो से आर्यन के, लड़का से लड़की बनने के बारे में पता चलता है। वीडियो में वे विराट, धोनी और अपने पिता के साथ तस्वीरों में हैं। साथ ही हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद की भी कुछ तस्वीरें हैं।

महिला क्रिकेट टीम में खेलने की इजाजत नहीं

बता दें कि आर्यन एक स्थानीय क्रिकेट क्लब इस्लाम जिमखाना के लिए खेल चुके हैं। साथ ही वह लीसेस्टरशायर में हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। अब, अनाया इंग्लैंड में मैनचेस्टर में रह रही हैं। वह एक काउंटी क्लब के लिए भी क्रिकेट खेलती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। आईसीसी ने नवंबर 2023 में घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जिसने पुरुष से महिला में ट्रांसफॉर्म किया है और किसी भी प्रकार के पुरुष युवावस्था से गुजरा है, उसे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भले ही उन्होंने किसी भी सर्जरी या जेंडर रीएसाइनमेंट ट्रीटमेंट को अंजाम दिया हो। 2025 से महिलाओं के घरेलू क्रिकेट में भी खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।

Share this:

Latest Updates