Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

होटल मालिक से 2 करोड रंगदारी मांग रही थी यह लेडी डॉन, पुलिस को पता चला तो…

होटल मालिक से 2 करोड रंगदारी मांग रही थी यह लेडी डॉन, पुलिस को पता चला तो…

New delhi news : गैंगस्टर पति कौशल चौधरी जेल में बंद है, मगर उसकी पत्नी मनीषा विदेश में बसे अपने भाई सौरभ की मदद से गैंग चलाती है। उसने एक होटल मालिक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। गुरुग्राम पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वह वर्चस्व स्थापित करने के लिए रंगदारी मांगने के साथ ही होटल पर फायरिंग भी करवा रही थी। मनीषा पर 6 मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर जेल से बाहर है।

एसटीएफ के साथ मिलकर पुलिस ने किया अरेस्ट

एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, पिछले 2 महीने से शिकायत आ रही थी कि होटल मालिकों से रंगदारी मांगी जा रही है। इस मामले में राजस्थान पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने देवीलाल कॉलोनी से मनीषा को काबू कर उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

चला रही थी अपने पति का गैंग

एसीपी ने बताया कि मनीषा ही अपने पति कौशल का पूरा सिंडिकेट चला रही थी। मनीषा ने ही नीमराना, होशियारपुर और पंचकूला में फायरिंग करवाई थी। वह हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुकी है और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इसी काम में जुट गई।
फिलहाल पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की माने तो रिमांड के दौरान जिन लोगों की भी संलिप्तता इसमें सामने आएगी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

लॉरेंस बिश्नोई से पति की दुश्मनागत

बताया जाता है कि कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी विक्की मिद्दूखेड़ा को मारने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। इसी विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम धमकी दी थी कि अब वो लॉरेंस बिश्नोई की भी हत्या करेगा। इससे पहले भी कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी बिजनेसमैन के घर इंग्लैंड में फायरिंग करवाई थी। कौशल के पास भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह बड़ी तादात में शूटर्स हैं।

Share this:

Latest Updates