Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या के बाद न्यायालय सख्त, सपा विधायक जाहिद बेग का आवास होगा कुर्क

नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या के बाद न्यायालय सख्त, सपा विधायक जाहिद बेग का आवास होगा कुर्क

बढ़ी मुसीबत : पत्नी सीमा फरार, तलाश में पुलिस

Bhadohi news, UP news : भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के परिवार की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या के बाद दर्ज बंधुआ बाल श्रम के मामले में सपा विधायक जाहिद बेग की फरार पत्नी सीमा बेग की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। साथ ही न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने सीमा बेग के खिलाफ धारा 209 के तहत मामल दर्ज किया है।

 मालूम हो कि विधायक के आवास पर उनकी नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। इसके बाद पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने एक और नाबालिग नौकरानी को विधायक के घर से मुक्त कराया था।

नाबालिग है मृत नौकरानी

मृत नौकरानी भी नाबालिग बताई गई थी। इस मामले में बरामद नाबालिग नौकरानी के बयान पर विधायक के कुनबे पर बंधुआ बाल श्रम, प्रताड़ना से आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया था। भदोही पुलिस ने पहले विधायक के बेटे जईम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विधायक जाहिद बेग ने न्यायालय में सरेंडर किया था। वहीं विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार चल रही हैं। बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर सीमा बेग को न्यायालय में उपस्थित होने से संबंधित नोटिस विधायक के आवास पर चस्पा किया गया था, लेकिन विधायक की पत्नी न्यायालय में पेश नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय ने विधायक की पत्नी की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। साथ ही नोटिस की अवहेलना पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इस आदेश पर पुलिस ने सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब किसी वक्त विधायक की पत्नी की संपत्ति जब्त कर सकती है।

Share this:

Latest Updates