Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जरा सोचिए, बीजेपी सत्ता में आई और चंपाई CM बने तो बाबूलाल को कैसा लगेगा…

जरा सोचिए, बीजेपी सत्ता में आई और चंपाई CM बने तो बाबूलाल को कैसा लगेगा…

Ranchi news : झारखंड में विधानसभा के पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को 43 सीटों पर हो चुकी। 20 नवंबर को बाकी 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर और तेज होता जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश के भाजपा नेताओं में सर्वाधिक सक्रिय दिख रहे हैं लोगों का ऐसा अनुमान है कि अगर भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सत्ता में आती है तो उन्हें कम की कमान सौंप जा सकती है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक मीडिया हाउस से खास बातचीत की है। बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जनता के मन में कोई दुविधा नहीं है। लोगों को पता है। जनता से ही बात करके हमलोग राज्य के सीएम को चुनेंगे।

चंपाई सीएम बनें तो उन्हें क्या दिक्कत

अपने बारे में उन्होंने कहा, मेरी कोई महात्वाकांक्षा नहीं है। किसी से भी आप पूछ सकते हैं। मैं अपने लिए कभी भी न लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट मांगा न मंत्री बनने की कभी ख्वाहिश रखी। मैंने कभी भी ना मुख्यमंत्री और ना ही विधायक बनने के लिए किसी से कोई पैरवी करवाई। जब उनसे पूछा गया कि अगर बीजेपी चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बना दे तो क्या होगा। इस सवाल पर उन्होंने कहा, हमें इसमें क्या दिक्कत है, अच्छा लगेगा। चंपाई सोरेन के बीजेपी में आने से नाराजगी के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपाई सोरेन के पार्टी में आने को लेकर बहुत पहले ही झारखंड स्तर पर उनसे बात हो चुकी थी।

भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल

बाबूलाल ने स्पष्ट किया कि भाजपा राज्य में भ्रष्टाचारियों को सहन नहीं करेगी। इस सरकार में जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार पर हमारा जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा और इसके लिए कड़ा कानून बनाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates