Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक जमाने में ‘गब्बर सिंह’ ने सिल्वर स्क्रीन पर मचा दी थी धमाल, मगर किस्मत ने…

एक जमाने में ‘गब्बर सिंह’ ने सिल्वर स्क्रीन पर मचा दी थी धमाल, मगर किस्मत ने…

Mumbai news, Bollywood news : बॉलीवुड में काम करने वाले लोगों के लाइफ में किस्मत ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। याद कीजिए, साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ में अमजद खान गब्बर सिंह के रोल में थे। इस किरदार में उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी और बाद में इसी नाम सेव चर्चित भी हो गए थे। इस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की झड़ी लग गई थी। उन्होंने मुकद्दर का सिकंदर, सत्ते पे सत्ता, चंबल की कसम, शतरंज के खिलाड़ी, याराना और लावारिस जैसी फिल्में की। लेकिन अमजद की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। इस एक फिल्म ने अमजद को बना दिया था इंडस्ट्री का सबसे बड़ा विलेन। उसके बाद फिर मोटापे ने तबाह कर दिया था करियर।

इस तरह अमजद मोटापे का हो गए शिकार

बताया जाता हैकी 1976 में अमजद का एक सीरियस एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में उनकी रिब्स टूट गई थी और लंग्स में भी दिक्कत हो गई थी। वो इस वजह से 3 महीने तक बेड पर रहे। इस हादसे के बाद उनका वजन बढ़ना शुरू हो गया था। जैसे ही वो इस हादसे से रिकवर होने लगे थे, उनके पैर में चोट आ गई थी और वो मोटापे का शिकार हो गए थे।

1991 में नहीं था उनके पास कोई काम

मोटापे के कारण ऐसी स्थिति आ गई थी कि 1991 में अमजद खान के पास कोई काम नहीं था। फिर रामगढ़ के शोले में गब्बर सिंह का रोल प्ले करना पड़ा। 1992 में उनका निधन हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई थी। हालांकि उनकी डेथ के बाद कुछ छोटी-मोटी फिल्में रिलीज हुईं। मोटापे का शिकार होने पर डॉक्टर ने उन्हें स्टेरॉयड पर रखा। उन्हें किसी भी तरह का वर्कआउट करना मना था।

Share this:

Latest Updates