Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईद पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का झलका इस्लाम प्रेम, बोले- दुनिया भर में हिंसा का शिकार हो रहे मुसलमान…

ईद पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का झलका इस्लाम प्रेम, बोले- दुनिया भर में हिंसा का शिकार हो रहे मुसलमान…

ईद अल-फितर के अवसर पर अमेरिका में व्हाइट हाउस में एक समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि दुनिया भर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में फर्स्ट लेडी जिल बिडेन, पाकिस्तानी गायक और संगीतकार अरोज आफताब और मस्जिद मुहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

किसी को भी धार्मिक आस्था के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए 

बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में सेवा करने वाले पहले मुस्लिम को नियुक्त किया है। यह जरूरी है, क्योंकि आज दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमानों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है। किसी को भी उनके धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘आज, हम लोगों को भी याद करते हैं जो इस पवित्र दिन को नहीं मना पा रहे हैं। इनमें उइगर और रोहिंग्या और वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी का सामना कर रहे हैं।’

Share this:

Latest Updates