Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में सिगरेट उधार नहीं देना पड़ा महंगा, व्यवसायी सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया जख्मी, इलाजरत

सहरसा में सिगरेट उधार नहीं देना पड़ा महंगा, व्यवसायी सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया जख्मी, इलाजरत

Saharsa news: जिले में एक किराना व्यवसायी को सिगरेट उधार नहीं देना मंहगा पड़ गया। असामाजिक तत्वों ने किराना व्यसायी सहित तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसमें एक महिला भी शामिल है।घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थान क्षेत्र के शाहपुर गांव वार्ड संख्या 6 की बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना में सिंटू कुमार पौदार, प्रकाश पौदार व संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल सोनवर्षा राज थान क्षेत्र के शाहपुर गांव के निवासी हैं। घटना को लेकर जख्मी संगीता देवी ने बताया की दुकान पर सिगरेट मांगने आया था। सिगरेट उधार नहीं देने पर राहुल कुमार, बेचन कुमार, सागर कुमार आदि ने मिलकर मेरे पति और ससुर को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।

आवेदन मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

साथ ही गल्ले में रखा रुपया भी निकालकर भाग गया। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया की घटना की सूचना मिली है। आवेदन अप्राप्त है। आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates