Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बाघमारा के भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में हुई चुनावी सभा 

बाघमारा के भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में हुई चुनावी सभा 

▪︎ पांच वर्षों में हेमन्त ने झारखंड को पीछे धकेला : हिमन्त विस्वशर्मा 

Kstrasgarh / Dhanbad News: बाघमारा भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में सूर्य मंदिर कतरी नदी मैदान में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विस्वशर्मा ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 05 सालों में हेमन्त सरकार ने झारखंड को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछले 15 सालों से यहां के विधायक ढुल्लू महतो ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया। विरोधी प्रत्याशी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज अवैध माइनिंग करनेवाले भी चुनाव में उतर गये हैं। अपने धŕन बल के बूते लोगों को भ्रमित कर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

सीजीएल का पेपर लीक होता है, लेकिन उसके आरोपी आज तक पकड़े नहीं गये

1000779265


उन्होंने कहा कि इस सरकार में सीजीएल का पेपर लीक होता है, लेकिन उसके आरोपी आज तक पकड़े नहीं गये। भ्रष्टाचार करने के बावजूद इरफान अंसारी और आलमगीर आलम को जेल नहीं होती है। पांच वर्षों में हेमन्त ने झारखंड को पीछे धके इस सरकार में हमारी खनिज सम्पदाओं को हमारी सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है। भाजपा की सरकार बनेगी, तो यही सम्पत्ति गरीबों के विकास में खर्च की जायेगी। झारखंड को विकसित बनाया जायेगा। सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास दिया जायेगा।
उन्होंने “एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे” का नारा बुलंद करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो को भारी मतों से जिता कर पूरे प्रदेश में एनडीए की मजबूत सरकार बनानी है।
इस मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सांसद की धर्म पत्नी सावित्री देवी, विधायक प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो, कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, पूर्व जिप सदस्य सुभाष राय, चुन्ना यादव, पिंटू दे, सरोज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, विवेक हजारी, नंदू यादव आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates