Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र के अमरावती में चुनाव आयोग की टीम ने राहुल गांधी के बैग की जांच की

महाराष्ट्र के अमरावती में चुनाव आयोग की टीम ने राहुल गांधी के बैग की जांच की

Mumbai News : महाराष्ट्र के अमरावती में चुनावी प्रचार सभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बैग की जांच शनिवार को चुनाव आयोग की टीम ने की। इसी तरह आज ही चुनाव आयोग की टीम ने कोंकण में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की भी जांच की है।
आज राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर जब अमरावती पहुंचा तो हेलीपैड पर पहले से ही चुनाव आयोग की टीम पहुंची हुई थी। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा, आयोग के अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में रखे बैग और सामान की जांच करना शुरू कर दिया। कुछ देर तक राहुल गांधी वहां पर रुके थे। इसके बाद वे वहां से हट गए और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने लगे।

जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर चयनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर चयनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शुक्रवार को चुनाव आयोग की टीम ने राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर समय पर उड़ने नहीं दिया था, इससे हमारा चुनाव प्रचार अभियान प्रभावित हो रहा है।
हालांकि आज चुनाव आयोग की टीम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार के हेलीकॉप्टर में बैग की जांच की है। यह सिलसिला इसी सप्ताह की शुरूआत में शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की बैग चेकिंग से शुरू हुआ है, जो निरंतर जारी है।

Share this:

Latest Updates