Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NRI महिला ने महिला को बेचा था विला, बकाया लेने पहुंची तो बन आई जान पर, अब..

NRI महिला ने महिला को बेचा था विला, बकाया लेने पहुंची तो बन आई जान पर, अब..

Sonipat news : एनआरआई महिला ने ओमेक्स सिटी में अपना विला बेचा था। इसका 12.50 लाख रुपए बकाया था। अब एनआरआई महिला अपना बकाया पैसा लेने के लिए अमेरिका से आई हुई थी। एनआरआई महिला का आरोप है कि बकाया पैसा मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने इसकी शिकायत बहालगढ़ थाना में दी है। एसएचओ मदन सिंह ने कहा कि उनके पास एनआरआई महिला की लिखित शिकायत आ गई है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों को सोमवार सुबह थाना में बुलाया गया है।

अपने पति के साथ भारत आई है महिला

एनआरआई महिला पिंकी दुग्गल ने बताया कि वह अपने पति के साथ अमेरिका में रहती है। अब वह सोनीपत में आई हुई है। आरोप है कि उसके पति ने ओमेक्स सिटी में विला एक महिला को बेचा था। उसके बाद महिला से संबंधित संपत्ति का भुगतान प्राप्त किया गया और रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी कर दी गई थी। आरोप है कि इसके अतिरिक्त उसके पति ने कुछ घरेलू सामान, फर्नीचर, टीवी, 4 एसी, फ्रिज आदि 12.50 लाख कीमत तय करके उसी महिला को बेच दिया था। इसके लिए एक लिखित समझौता किया गया था।

क्या था समझौता पत्र में

समझौते में लिखा गया कि उक्त राशि तीन वर्षों के अन्दर दे जाएगी। अब तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन महिला ने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया है। जब पैसे की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके मेरे पास तथ्य भी है। उसे धमकी दी जा रही है कि राजनीतिक प्रभाव के कारण उसे जेल में भी डलवा सकती है। एनआरआई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों से मांग की है कि वह विदेश से आई है, उसकी मदद करके उसके पैसे दिलवाए जाए। वह धमकी मिलने के बाद से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बहालगढ़ थाना के एसएचअो मदन सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एनआरआई महिला व दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है।

Share this:

Latest Updates