Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जब तक जिंदा हूं आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा’ : चिराग पासवान

जब तक जिंदा हूं आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा’ : चिराग पासवान

Dhanbad news : झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान झरिया पुराना आरएसपी कॉलेज में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया साथ ही रोड शो में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा, मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी।

चिराग पासवान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों का पैसा लूटकर अपने घरों में भरने का काम कर रहे हैं। जेएमएम कांग्रेस ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है। युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नाम पर पांच सालों तक ठगा। इसलिए झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की सरकार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।

Share this:

Latest Updates