Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दूसरे चरण में 645 कम्पनी अर्द्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती

दूसरे चरण में 645 कम्पनी अर्द्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती

Ranchi News: आईजी अभियान सह नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवम्बर को मतदान हो रहे हैं। इसे लेकर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 585 कम्पनी, जैप की 60 कम्पनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है। सभी 38 सीटों के लिए 20 नवम्बर को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इन सीटों पर होंगे मतदान

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी।

इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो, सीता सोरेन, रबीन्द्रनाथ महतो, बसंत सोरेन सहित कई और दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इस चुनाव में संताल की 18 सीटों पर भी मतदान होंगे, जो झामुमो का गढ़ माने जाते हैं। दूसरे चरण में 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 472 पुरुष और 55 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है।

Share this:

Latest Updates