Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेडिकल साइंस कर रहा कमाल, अब पेसमेकर लगाने के लिए ऑपरेशन की जरूरत नहीं…

मेडिकल साइंस कर रहा कमाल, अब पेसमेकर लगाने के लिए ऑपरेशन की जरूरत नहीं…

New Delhi news : गंभीर से गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आज के समय में मेडिकल साइंस में रोज रिसर्च हो रहा है। नई तकनीक का विकास हो रहा है। यह वास्तव में मेडिकल साइंस का कमाल है कि आज के समय में अगर किसी हार्ट पेशेंट को पेसमेकर लगवाना हो तो उसे ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। 15 मिनट में एक्सपर्ट डॉक्टर इस काम को अंजाम दे देते हैं और पेशेंट बिल्कुल ठीक हो जाता है।  कैथेटर की सहायता से मात्र 15 मिनट के अंदर पेसमेकर को प्रत्यारोपित किया जा सकेगा। कुछ ही घंटे के अंदर मरीज चलने फिरने लगेगा।

पेसमेकर में 5 ग्राम की चिप

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक अस्पताल में 74 साल की महिला को AVIR VR नाम का पेसमेकर Inplant किया गया है। इसमें केवल 5 ग्राम की चिप लगी हुई है। जो हार्ट के अंदर रहकर काम करती है। इंस्पेक्शन या डिवाइस हिलने का कोई खतरा नहीं रहता है। इसमें लगी बैटरी की लाइफ 17 साल की होती है।

इस प्रकार हुआ ब्लड ट्रांसफ्यूजन

हार्ट के मरीजों को अभी जो पेसमेकर लगाए जा रहे हैं। उससे यह पेसमेकर 90 फ़ीसदी छोटा है।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पहले 74 साल की महिला मरीज का ब्लड ट्रांसफ्यूजन  किया। सिर्फ 15 मिनट के अंदर कैथेटर की सहायता से उनके दिल में नया पेसमेकर प्रत्यारोपित कर दिया गया। यह महिला कुछ ही घंटे के बाद चलने फिरने लगी।

Share this:

Latest Updates