Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वाकई यह दुस्साहस है, माइनस 38 डिग्री टेंपरेचर में छुपकर जाना, ऐसी त्रासदी हुई कि…

वाकई यह दुस्साहस है, माइनस 38 डिग्री टेंपरेचर में छुपकर जाना, ऐसी त्रासदी हुई कि…

Gujarat news : वाकई यह घटना रूह को कंपा देती है। -38 डिग्री टेंपरेचर में छुपकर अमेरिका में प्रवेश करने का साहस इतना त्रासद होगा, ऐसा नहीं समझा जाता है। मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि गुजरात के 39 साल के जगदीश पटेल अपनी पत्नी वैशालीबेन, 11 साल की बेटी विहंगी और 3 साल के बेटे धार्मिक के साथ अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान तापमान माइनस 38 डिग्री सेल्सियस था। पुलिस ने जब जगदीश को खोजा तो उनकी जमी हुई बांहों में उनका बेटा लिपटा था। कुछ दूर पर बेटी थी और थोड़ी दूर पर पत्नी। सभी ठंड से काल का वलित हो चुके थे।

19 जनवरी 2022 की घटना

बताया जाता है कि यह परिवार गुजरात के गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव का रहने वाला था। कनाडाई अधिकारियों को 19 जनवरी 2022 की सुबह दंपती और उनके बच्चों के शव मिले। जगदीश पटेल को धार्मिक को पकड़े हुए मृत पाया गया, जिसे कंबल में लपेटा गया था। जगदीश पटेल के साथ 11 और भारतीय अमेरिका में घुसने वाले थे। सात लोग जिंदा बचे। जगदीश पटेल का गांव में बड़ा घर था और अच्छी नौकरी थी, लेकिन वे विदेश जाने के चक्कर में मारे गए। किसी भी भारतीय के लिए यह बड़ा संदेश देने वाली घटना है। बता दें कि अमेरिका ने कनाडा बॉर्डर पर इस साल 14,000 से अधिक भारतीयों को पकड़ा है, जो इस बॉर्डर पर कुल पकड़े गए लोगों का 60% है। दो साल पहले की तुलना में ये 10 गुना ज्यादा है।

Share this:

Latest Updates