Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

Dhanbad News : विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत दूसरे चरण में धनबाद जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7:00 से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निगरानी रखी जा रही हैं।

स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  एच.पी. जनार्दनन द्वारा धनबाद जिला अंतर्गत चौथाई कुल्ही ,ऊपर कुल्ही, शाह नगर, लोदना , जोरापोखर, भागा, रमजानपुर, जामाडोबा, भोंरा, आलम नगर, डिगवाडीह, किड्स गार्डर स्थित विभिन्न बूथ, क्रिटिकल बूथ व वल्नरेबल बूथ का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने बूथों पर मौजूद संबंधित पदाधिकारी को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं त्रुटि रहित मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही आम जनता से भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु अपील किया गया।

Share this:

Latest Updates