Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुतिन के भारत दौरे की तैयारी जोरो पर

पुतिन के भारत दौरे की तैयारी जोरो पर

New Delhi news : हाल के वर्षों में विदेश यात्राओं से परहेज करते रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आने वाले महीनों में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, जल्द ही पुतिन के दौरे की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों पर चर्चा जारी है और इन्हें शीघ्र सार्वजनिक किया जाएगा। रूस के समाचार सेवा स्पुतनिक के अनुसार, पुतिन की इस यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चा हो रही है


हालांकि, पुतिन की इस यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हुए कथित युद्ध अपराधों के लिए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। आईसीसी के रोम स्टैच्यू के तहत सदस्य देशों पर यह दायित्व है कि वे गिरफ्तारी वारंट के तहत आए किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लें, लेकिन भारत ने इस संधि पर हस्ताक्षर या उसकी पुष्टि नहीं की है।

Share this:

Latest Updates