Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी किस दोस्त की शादी में शामिल होने गए हैं नेपाल, उनकी दोस्त क्या करती है और वह कौन है, पांच मई को है रिशेप्शन

राहुल गांधी किस दोस्त की शादी में शामिल होने गए हैं नेपाल, उनकी दोस्त क्या करती है और वह कौन है, पांच मई को है रिशेप्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों नेपाल में हैं। हाल ही में काठमांडू के एक नाइटक्लब से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कुछ लोगों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि वे अपनी एक दोस्त की शादी में वहां गए हैं। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर राहुल गांधी किसकी शादी में नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे हैं।

भाजपा की ओर से शेयर किया गया वीडियो

गौरतलब है कि सबसे पहले इस वीडियो को भाजपा की तरफ से शेयर किया गया और यह वायरल हो गया। लोग कयास लगाने लगे कि कांग्रेस नेता काठमांडू क्यों गए हैं। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में स्रोतों के हवाले से बताया है कि राहुल गांधी अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी की पार्टी अटेंड करने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। राहुल गांधी की दोस्‍त सुमनिमा उदास पेशे से पत्रकार हैं और वे सीएनएन में भी काम कर चुकी हैं।

सुमनिमा कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं

सुमनिमा उदास ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजनीति, आर्थिक-सामाजिक, पर्यावरण और आम मुद्दों को कवर किया है। ‘दिल्ली गैंगरेप’ केस में भी सुमनिमा ने रिपोर्टिंग की थी। सुमनिमा कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। उन्हें 2014 में अमेरिकी जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा सुमनिमा को सिने गोल्डन इगल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भारत के नक्शे पर उठा चुकी हैं सवाल!

मीडिया के कई रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सुमनिमा उदास ने भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाया था। इसके बाद उन्‍होंने नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गए नक्‍शे को सही ठहराया था और कहा था कि इसे बहुत पहले ही जारी कर दिया जाना चाहिए था।

सुमनिमा पिता रहे चुके हैं राजदूत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुमनिमा के पिता और म्यांमार में नेपाल के राजदूत रह चुके भीम उदास ने बताया है कि हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। शादी मंगलवार को थी और पांच मई को रिसेप्शन है।

वीडियो पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेपाल दौरे के दौरान नाइटक्‍लब का यह वीडियो सामने आने पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा के मीडिया सेल प्रमुख अमित मालवीय के अलावा कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी राहुल के इस वीडियो को शेयर किया है। मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे।

Share this:

Latest Updates