Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग में 122 का हुआ प्रमोशन

उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग में 122 का हुआ प्रमोशन

288 चकबन्दी लेखपालों का भी प्रमोशन

UP news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चकबन्दी विभाग में वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को तेज गति मिली है। बीते महीने 728 चकबंदी लेखपालों की पदोन्नति के बाद, लंबे समय से प्रतीक्षारत संयुक्त संचालक, उप संचालक, बन्दोबस्त अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी और सहायक चकबन्दी अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 122 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। 288 चकबन्दी लेखपालों को सहायक चकबन्दी अधिकारी के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है।

26 साल से रुकी थी एसीओ की पदोन्नति

चकबन्दी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि विभाग के कई पद वर्षों से रिक्त थे, जिससे कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन और निदेशालय स्तर पर विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया गया, जिसने पात्र अभ्यर्थियों की सेवा स्थिति का परीक्षण कर निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त संचालक, उप संचालक, बन्दोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबन्दी अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 122 अफसरों को प्रोन्नत किया गया है।

पांच सीओ की शीर्ष पदों पर हुई प्रोन्नति

विभाग ने पांच चकबंदी अधिकारियों की शीर्ष पदों पर पदोन्नति दी है। संयुक्त संचालक चकबंदी के रिक्त पद पर मधुसूदन दूबे को पदोन्नत करते हुए मुख्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, उप संचालक चकबंदी के चार रिक्त पदों पर आलोक कुमार, मातादीन मौर्य, शशिकांत शुक्ला और अनिल कुमार को पदोन्नति दी गई है। यही नहीं चकबंदी अधिकारी के पद पर पिछले 23 वर्षों से कार्यरत 17 अधिकारियों को बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

प्रोन्नति किए जाने वाला में दो दिव्यांगजन भी

वर्ष 1998 में नियुक्त सहायक चकबन्दी अधिकारियों को 26 वर्षों तक पदोन्नति का इंतजार करना पड़ा। अब 55 सहायक चकबन्दी अधिकारियों को चकबन्दी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें 2 दिव्यांगजन भी हैं। इसके अलावा 42 आशुलिपिकों को उनके अग्रतर श्रेणी में पदोन्नति दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यालय स्तर पर एक वरिष्ठ सहायक को प्रधान सहायक और दो कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Share this:

Latest Updates