Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हजारीबाग में बस पलटी, 07 यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

हजारीबाग में बस पलटी, 07 यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

▪︎कोलकाता से पटना जा रही थी बस, अनियंत्रित होने के कारण हुई दुर्घटना

▪︎राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Hazaribagh News : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में 07 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 25 से अधिक के घायल हो गये। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे में अब तक 07 लोगों की मौत की पुष्टि की है।घायलों में पटना निवासी ऋषभ केशरी, विकास कुमार, रोहन कुमार, हल्दिया निवासी शोमैन सामंता, नंदिता मायती, मनीषा मायती, सुब्रोटो सामंता आईसीयू में भर्ती, रिजु राज, मालदा निवासी कृष्णा मंडल, रंजन दास के नाम शामिल हैं, जबकि सगुफ्ता प्रवीण, सुजीत उपाध्याय को रांची राजेन्द्र आयुर्वेद संस्थान (रिम्स) बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, मृतकों में रिजवान अहमद, हुगली निवासी राज कुमारी प्रसाद, खलासी नालंदा निवासी इस्तेफाक अंसारी, तीन अज्ञात महिला व एक पुरुष की पहचान नहीं हो पायी है।

सड़क का निर्माण के लिए किए गए गड्ढे जाने से गाड़ी पलट गयी

सूत्रों के अनुसार, सिक्स लेन सड़क का निर्माण कर रही निर्माता कम्पनी ने सड़क काट कर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गयी और गड्ढे में पलट गयी। चीख पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की बतायी जा रही है।पुलिस के अनुसार विशाल कम्पनी की यह बस कोलकाता से पटना जा रही थी। मंजिल पर पहुंचने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा कर प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है।
राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर गुरुवार को ट्वीट कर कहा…’हजारीबाग के बरकट्ठा में हुए सड़क हादसे की घटना अत्यन्त दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोनेवाले शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
वहीं, मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा…’हजारीबाग के बरकट्ठा में गुरुवार सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। सड़क हादसे में लोगों के मरने की खबर से मन दुखी है। परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।’

Share this:

Latest Updates