Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी ने जनता का आभार जताया

भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी ने जनता का आभार जताया

Jharkhand news : झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना कीमती वोट प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित कर राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जो प्रयास किया है, निश्चय ही इन मतदाताओं को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उक्त बातें भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी ने कहीं।

श्री रवानी ने कहा कि धनबाद जिला के टुंडी, बाघमारा, धनबाद, झरिया, निरसा व सिन्दरी में एनडीए गठबंधन के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। इससे जिले की सभी छह विधानसभा सीटों को एनडीए गठबंधन रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगा। रवानी ने सभी एनडीए प्रत्याशियों को अग्रिम बधाई दी और मतदाताओं कि आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार ने जिस तरह कोयला की धूल तक बेचने का कार्य किया, पत्थर व नदियों के बालू तक बेच दिया, उससे जनता बहुत नाराज थी। नीलकंठ रवानी ने कहा कि इस बार फिर से हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री बनते, तो झारखंड की माटी व बेटी सुरक्षित नहीं रहती, इसलिए इस निक्कमी सरकार को जनता ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उखाड़ फेंकने का कार्य किया है।

Share this:

Latest Updates