Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन के अपने-अपने दावे

एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन के अपने-अपने दावे

Ranchi News: झारखंड विधानसभा चुनाव की परिणाम की घाटियां खत्म होने वाली है। आम आदमी से लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की कौतूहल चरम पर है, वहीँ एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन के नेताओं ने अपने- अपने दावे किए हैं।

कल तक का इंतजार करिए : जेएमएम प्रवक्ता

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि कहां खुशी होगी और कहां गम? यह तो बस कुछ घंटों की बात है। मैं मुखर नहीं होऊंगा। चलिए इंतजार करते हैं। हमें अपने मतदाताओं पर भरोसा है। हमें इस राज्य की महिलाओं पर भरोसा है, जिन्होंने कतार में लग कर बड़ी संख्या में मतदान किया। हमारे पास खुश होने के कारण हैं।

जेएमएम-कांग्रेस बनायेंगी मजबूत सरकार : राजेश ठाकुर

झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मतों की गिनती से पहले कहा कि बीजेपी कह रही है कि उन्हें 55 सीटें मिलेंगी। पिछली बार उन्होंने 65 सीटें मिलने का दावा किया था। जब कोई चुनाव लड़ता है, कोई पार्टी चुनाव लड़ती है और सभी फीडबैक आते हैं, वे अपनी बात कहते हैं। कल नतीजे आयेंगे और सच्चाई सामने आ जायेगी। हमें जनता पर भरोसा है। उन्होंने जिस तरह का जनादेश दिया है, हम कह सकते हैं कि हम एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। हम एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।

बीजेपी जीतेगी झारखंड विधानसभा चुनाव : मरांडी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने दावा किया है कि भाजा कार्यकर्ताओं ने ग्राउंड पर बहुत मेहनत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैं कह सकता हूं कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को 51 सीटों पर जीत हासिल होगी।

Share this:

Latest Updates