Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को ब्रीफिंग

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को ब्रीफिंग

▪︎सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट, साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की होगी गिनती

▪︎मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित

Balumath/ Latehar News:विधानसभा चुनाव के तहत 23 नवंबर को होने वाले मतगणना के कार्य के सफल संचालन हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव द्वारा मतगणना क्षेत्र व परिसर के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।
झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातारण में मतदान संपन्न हुआ। 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में 23 नवंबर 2024 शनिवार को किया जाना है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पॉलिटेक्निक कॉलेज में की गई है। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा ईमानदारी पूर्वक कार्य दायित्व का करे निर्वहन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ब्रीफिंग में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी दंडाधिकारी,पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी जिनकी भी नियुक्ति की गई है। सभी अपने अपने निर्धारित समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच ईमानदारी पूर्व दिए गए कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे। वहीं मतगणना केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सूरत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ कोई भी प्रवेश ना करें यह सुनिश्चित करेंगे। वहीं वाहनों के प्रवेश को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावे उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रवेश द्वार, मीडिया सेंटर, इंट्री पंजी, मतगणना केंद्र, बहाल सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पेय जल की व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक श्री प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ श्री बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates