Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज के निर्देश 

धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज के निर्देश 

Ranchi News : कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम के निर्देश के बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जायेगी। उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर सम्भव स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गम्भीर है, चिकित्सकों के परामर्श पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जायेगी। 

क्या है मामला

कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। मामले की जानकारी के उपरांत कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने उपायुक्त खूंटी को मंगल मुंडा के बेहतर इलाज के निर्देश दिये। फिलहाल, मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

Share this:

Latest Updates