Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैलेट पेपर पर देशव्यापी अभियान चलायें, नहीं चाहिए ईवीएम: खड़गे

बैलेट पेपर पर देशव्यापी अभियान चलायें, नहीं चाहिए ईवीएम: खड़गे

New Delhi News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान कराये जाने को लेकर एक अभियान चलाने की बात कही है। पार्टी की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित “संविधान रक्षण अभियान” में खड़गे ने कहा कि हमें ईवीएम नहीं चाहिए, हमें चाहिए बैलेट पर वोट।
ईवीएम से वोटिंग करायी जाने की मांग कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद आयी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कल महाराष्ट्र के नतीजों पर शंका जाहिर की थी। उन्हें पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने आश्वासन दिया था कि वह इस सम्बन्ध में बड़े नेताओं से बात करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। अब राहुल के नेतृत्व में हम बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाने का अभियान चलायेंगे।
कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि कुछ लोग संविधान की तारीफ करते हैं, उसे नमन करते हैं और उसमें भाव-भक्ति दिखाते हैं। लेकिन, अन्दर ही अन्दर वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने “भारत जोड़ो यात्रा” भी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए निकाली थी। इस यात्रा में देश की जनता उनसे जुड़ी और समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग उनके साथ आये थे।

Share this:

Latest Updates