Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के दिए सुझाव

पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के दिए सुझाव

Dhanbad News : पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ए.के. सिंह ने बुधवार की संध्या सर्किट हाउस में नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद, अर्बन लोकल बॉडीज तथा नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत अन्य एजेंसी के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के सुझाव दिए। इसमें राजस्व बढ़ाने के लिए ठोस तरीके ढूंढने तथा होल्डिंग धारकों की संख्या बढ़ाने के लिए वार्ड में सर्वे कराने का सुझाव दिया।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने जन्म मृत्यु पंजीकरण, मैरिज सर्टिफिकेट, सार्वजनिक स्वास्थ्य, ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी, पर्यावरण को बेहतर बनाने के तरीके, स्वरोजगार सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण तथा आम लोगों की विभिन्न शिकायतों के निवारण की व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

बैठक में उपायुक्त  माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, शिखा कुमारी, चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन के अलावा विभिन्न अर्बन लोकल बॉडीज एवं नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत एजैंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates