Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्यसभा की छह रिक्त सीटों पर उपचुनाव 20 को

राज्यसभा की छह रिक्त सीटों पर उपचुनाव 20 को

New Delhi News: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा उपचुनावों का एलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से तीन सीटें आंध्र प्रदेश की हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव से जुड़ी अधिसूचना 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 20 दिसंबर को कराए जाएंगे और नतीजे इसी दिन जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव आयोग को 24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर चुनाव संपन्न कराना है।

Share this:

Latest Updates