Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का किया आग्रह

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अगले साल जनवरी में आयोजित होनेवाले विकसित भारत युवा नेता संवाद से जुड़ी प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में उनका अमिट योगदान होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे युवा मित्रों, एक दिलचस्प प्रश्नोत्तरी है, जो सुनिश्चित करेगी कि आप 12 जनवरी, 2025 को ऐतिहासिक विकसित भारत युवा नेता संवाद का हिस्सा बन सकें। यह आपके अभिनव विचारों को सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का एक बहुत ही खास अवसर है। यह हमारे विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में आपका अमिट योगदान होगा।”

विकसित भारत युवा नेता संवाद 11 और 12 जनवरी को भारत मंडपम में


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 के तहत विकसित भारत युवा नेता संवाद 11 और 12 जनवरी को नयी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जायेगा। विकसित भारत युवा नेता संवाद के लिए 25 नवम्बर से पंजीकरण शुरू हो गया है, जिससे युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। 05 दिसम्बर तक मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करानेवाले युवक-युवतियां डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। डिजिटल प्रश्नोत्तरी में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए कुल मिला कर लगभग 3,000 युवाओं का चयन किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates