Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Dhanbad news : धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी कोलियरी निवासी धीरज कुमार (26) ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने एसएनएमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया. वहीं इस संबंध में मृतक की पत्नी सोनी कुमारी ( 21) ने सरायढेला थाना की पुलिस को फर्द बयान दर्ज कराया है।

सोनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका पति ड्राइवरी करता था. मंगलवार की रात वह शराब पीकर घर आया था, जिसके बाद उन दोनों के बीच विवाद हुआ. रात में खान खाकर सभी सोने चले गये. सुबह नौ बजे सोकर उठने पर उसने अपने पति को कहा कि उसके पिता के पथरी का ऑपरेशन होना है, इसलिए उसे मायके पहुंचा दें। इस पर धीरज गुस्सा हो गया और बकझक करने लगा। तब तक उनके मालिक का फोन आ गया और वह फोन पर बात करने लगा। सोनी भी घरेलू काम में लग गयी। इस बीच धीरज अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बात कुर्सी गिरने की आवाज सुनने पर वह अंदर गयी तो देखा कि धीरज फंदे से झूल रहा है। शोर सुन आसपास के लोग भी आये और फंदे को चाकू से काटकर उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी कुमारी ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी धीरज से हुई थी. दोनों का एक चार माह का बच्चा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates