Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बच्चों की प्रतिभा ने उन्हें सफलता दिलाई : सुमन्त कुमार मिश्रा

बच्चों की प्रतिभा ने उन्हें सफलता दिलाई : सुमन्त कुमार मिश्रा

Dhanbad News : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर गाँधीनगर अंगुल, ओडीशा में आयोजित अखिल भारतीय गणित मेला 2024 में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बाल वर्ग के तीन भैयाओं ने  द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बच्चों की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर निखर कर आ रही है और इसके पूर्व भी आती रही है । प्राचार्य श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि बच्चों की प्रतिभा ही उन्हें सफलता दिलाती है। सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों में अभिषेक ,अर्चित और निवास के नाम शामिल हैं ।

वैदिक गणित की इस टोली के साथ संरक्षक आचार्य के रूप में संजीव पटनायक  शामिल हुए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य सदस्य ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा मंडल ने विजेताओं को बधाई दी ।

Share this:

Latest Updates