Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार : हेमन्त सोरेन

हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार : हेमन्त सोरेन

▪︎सीएम ने कहा;हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है, संघर्ष जारी है और आखिरी सांस तक रहेगा 

Ranchi News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है। एक ऐसा दिन, जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
हेमन्त सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गुरुवार को पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।
हेमंत सोरेन ने लिखा है…”आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारे सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज लड़ी जानेवाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज गूंज रही है-अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज, इसमें कोई संदेह न रखें। हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है।”
हेमन्त सोरेन ने आगे लिखा है…”हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब-जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब-जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज और प्रखर होती जाती है, क्योंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं हैं। आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुन: दोहराना होगा। अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आखिरी सांस तक रहेगा।”

Share this:

Latest Updates