Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं, भाजपा ने शुरू की शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं, भाजपा ने शुरू की शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां 

▪︎आजाद मैदान में 05 दिसम्बर को शाम 05 बजे होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Mumbai News: महाराष्ट्र में नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 05 दिसम्बर को शाम 05 बजे मुम्बई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अतिविशिष्ठ लोगों को न्योता भेजने की भी तैयारी की जा रही है।

एक दिसम्बर को मुम्बई में बैठक में भाजपा के दो पर्यवेक्षक रहेंगे
दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ गुरुवार को देर रात हुई बैठक के बाद मुंबई लौटे देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुम्बई के सभी मैदानों की लिस्ट मुम्बई नगर निगम से मंगवायी थी। इन मैदानों में 05 दिसम्बर को शाम को सिर्फ आजाद मैदान ही खाली है। इसी वजह से देवेन्द्र फडणवीस ने इसी मैदान को शपथ ग्रहण के लिए चुना है। सूत्रों के अनुसार मुम्बई में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होनी थी, जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब यह बैठक एक दिसम्बर को मुम्बई में होगी। इस बैठक में भाजपा के दो केन्द्रीय नेता पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में ही भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसे 05 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी।

एनडीए गठबंधन ने कुल 288 सीट जीती है
विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने कुल 288 सीटों में से 230 सीटों पर चुनाव जीता है। इनमें भाजपा 132 , शिंदे समूह की शिवसेना 57 और राकांपा एपी 41 सीटों पर चुनाव जीतने में सफल रही है। इसके साथ ही 05 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री और 02 उपमुख्यमंत्री के फाॅर्मूले पर नयी सरकार का खाका बनाया गया था, लेकिन एकनाथ शिंदे अभी तक उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं हैं। जानकारी मिली है एकनाथ शिंदे शनिवार को फिर से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलनेवाले हैं। इसी वजह से भाजपा ने विधायक दल की बैठक रविवार को आयोजित की है। उसी दिन भाजपा अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। सूत्रों के अनुसार 05 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के साथ कौन-कौन शपथ लेगा, उसकी भी तैयारी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates