Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ी करेंगे झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व

धनबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ी करेंगे झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व

Dhanbad news : धनबाद के चार ताइक्वांडो  खिलाड़ी डीएवी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो 2 दिसंबर से नोएडा इंदौर स्टेडियम में आयोजित होगी, उसमें भाग लेंगी।इसमें धनबाद जिला तथा द राइट ट्रेक ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी अंडर 19 गर्ल वर्ग  में प्राची सिन्हा डीएवी कुसुंडा , मुस्कान विश्वकर्मा तथा रिया सिंह डीएवी अलकुशा तथा अंडर 17 बॉयज वर्ग में हार्दिक सिंह डीएवी सिंदरी का शामिल है। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर  झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों कोच विशाल कुमार पंडित, भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा, महासचिव कमलेश कुमार पांडे, सचिव सुमीर शर्मा , झारखंड ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बावरी तथा विजय शंकर विश्वकर्मा भारतीय ताइक्वांडो संघ से श्री अश्विनी शर्मा, यमुना कुमार पासवान, राष्ट्रीय रेफरी ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी ,रोनित सिंह, सुमित शर्मा ने सभी को बधाई और आशीर्वाद दी है।

Share this:

Latest Updates