Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

VERY BAD: सेल्फी लेने के लिए बुर्का हटाने पर भुगतना होगा अंजाम, इस मुस्लिम संगठन ने महिलाओं को…

VERY BAD: सेल्फी लेने के लिए बुर्का हटाने पर भुगतना होगा अंजाम, इस मुस्लिम संगठन ने महिलाओं को…

मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 नाम के एक संगठन ने मुस्लिम महिलाओं को सेल्फी लेने को लेकर धमकी दी है। संगठन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मुस्लिम महिलाओं को धमकाते हुए लिखा है कि जो मुस्लिम महिला बुर्का नहीं पहनेगी और सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार के मुताबिक ये ग्रुप खुद को मुस्लिम अधिकारों का संरक्षक बताता है। इस ग्रुप में सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर बुर्का हटाकर सेल्फी ना लें। यही नहीं इस संगठन ने धमकी दी है कि जो मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर बुर्का नहीं पहनेंगी उनपर हमला किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मेसेज

सीपी शशि कुमार के मुताबिक वो इस ग्रुप पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी लोगों को ये संदेश दिया जा रहा है। उनके मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप पर ये संगठन खुद को मुस्लिम अधिकारों का संरक्षक बताते हुए कह रहा है कि ये उनका कर्तव्य है कि वो मुस्लिम महिलाओं को धार्मिक परंपराओं को तोड़ने से रोकें।

ग्रुप के बारे में पता लगा रही पुलिस

मेंगलुरु पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस सगंठन ने लोगों को धमकाते हुए कहा है कि जहां कहीं भी कोई मुस्लिम महिला बिना बुर्का पहने नजर आती है वो वहीं उस महिला को सबक सिखाएंगे। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक उनकी टीम लगातार इस ग्रुप के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है कि ये कौन लोग हैं? पुलिस के मुताबिक ग्रुप के कुछ सदस्यों के बारे में तो उन्हें जानकारी है, लेकिन ये मैसेज असल में चला कहां से है और इसका मास्टरमाइंड कौन है पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share this:

Latest Updates