Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीएमसी नेता के घर से मिला खतरनाक परमाणु रसायन कैलिफोर्नियम

टीएमसी नेता के घर से मिला खतरनाक परमाणु रसायन कैलिफोर्नियम

Darjeeling news :  पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता फ्रांसिस एक्का के घर से एक खतरनाक और बहुमूल्य परमाणु रसायन ‘कैलिफोर्नियम’ बरामद किया गया है। इस रसायन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपए प्रति ग्राम बताई जा रही है। इसे मुख्यतः परमाणु संयंत्रों में उपयोग किया जाता है।

पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह रसायन टीएमसी नेता के घर से बरामद हुआ। इसके साथ ही, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के कुछ गोपनीय दस्तावेज भी पाए गए। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं रची जा रही थी।

बताते हैं कि फ्रांसिस एक्का की नजदीकी नेपाल से थी और हाल के दिनों में उनकी जीवनशैली में काफी बदलाव देखा गया था। पड़ोसियों का कहना है कि उनके रहन-सहन और व्यवहार में अचानक आए बदलाव ने संदेह पैदा किया, लेकिन उनकी राजनीतिक ताकत के चलते किसी ने सवाल उठाने की हिम्मत नहीं की। नेता को फिलहाल मिरिक थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या वे किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा थे।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वायुसेना अधिकारी आरके दास ने कहा कि कैलिफोर्नियम बेहद संवेदनशील और खतरनाक रसायन है। यह एक आम व्यक्ति के घर में कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। इस मामले से सुरक्षा में गंभीर चूक का संकेत मिलता है। इस घटना ने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दिया है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि तृणमूल के असामाजिक तत्वों के संगठनों से संबंध होने के सबूत पहले भी मिले हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पार्टी के भीतर कुछ बड़ा गलत हो रहा है।फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी संवेदनशील सामग्री नेता के घर कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या मंशा थी।

Share this:

Latest Updates