Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत

UP news : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसा नेशनल हाइवे-730 पर शनिवार को हुआ। तेज रफ्तार जायलो कार और यात्रियों से भरी टेंपू में भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को दोनों वाहनों से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर के पास एनएच-730 पर जायलो कार और यात्रियों को लेकर जा रही टेंपू में जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, जाइलो कार काफी तेज रफ्तार में थी। टेंपो के सामने आते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहनों की टक्कर जोरदार हुई और कार एवं टेंपो सड़क किनारे गड्‌ढ़े में जा गिरे। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर टीम के साथ पहुंचे इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने वाहनों में भीतर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्हें सड़क पर रखा गया। बाहर निकाले गए लोगों में से पांच की मौत पहले ही हो चुकी थी। दोनों वाहनों में फंसे छह लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने पहले ही चार एंबुलेंस बुला ली थी। इससे घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है। मारने वालों में श्रावस्ती और बस्ती जिले के होने की संभवना है।

Share this:

Latest Updates