Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हवाई सफर होगा महंगा, हवाई ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा

हवाई सफर होगा महंगा, हवाई ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा

New Delhi news : क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के सीजन में एयरलाइन कम्पनियों ने यात्रियों को झटका दिया है। सरकारी तेल कम्पनियों ने 01 दिसम्बर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ा दिये हैं। इससे अब एयरलाइन्स भी हवाई किराये में बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। तेल कम्पनियों ने 01 दिसम्बर से एटीएफ की कीमत को 13,181.2 प्रति किलो लीटर बढ़ा दिया है।

इससे दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 91,856.84 प्रति किलोलीटर हो गयी है। इसके अलावा कोलकाता में एटीएफ 94,551.63 प्रति किलोलीटर, मुम्बई में 85,861.02 प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 95,231.49 प्रति किलोलीटर मिल रहा है। इन बढ़ती कीमतों का असर हवाई किराया पर देखने को मिल सकता है।

लगातार दूसरे महीने में बढ़ीं कीमतें

दरअसल, दिसम्बर लगातार दूसरा महीना है, जब सरकारी तेल क्पनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है। पिछले महीने भी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 2,941.5 प्रति किलोलीटर बढ़ायी गयी थी। इससे एयरलाइंस का परिचालन खर्च तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि, एटीएफ महंगा होने से एयरलाइंस हवाई कीमतों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा कर सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को महंगे में टिकट खरीदना पड़ जायेगा। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आने से एटीएफ की कीमतों में इजाफा हो रहा है। हवाई फ्यूल की लागत एयरलाइंस के कुल खर्च का करीब 40 फीसदी हिस्सा होती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और रुपया-डॉलर की विनिमय दरों में गिरावट के कारण हुई है।

Share this:

Latest Updates