Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार बंद हो : माणिक साहा

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार बंद हो : माणिक साहा

Agartala news : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है,  वह बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां की अंतरिम सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री माणिक साहा रविवार को यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिन्दू पुजारी एवं संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर त्रिपुरा के साथ ही पूरे भारत में आक्रोश है। मुख्यमंत्री ने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार जेल में बंद उग्रवादियों को छोड़ दिया गया है, वह अत्यन्त चिन्ता का विषय है। जेल से निकलने केबाद ये कहां हैं, इसका कोई अता-पता नहीं है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए
माणिक साहा ने कहा कि त्रिपुरा तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। बांग्लादेश में अपराधियों को इस प्रकार छोड़ दिया जाना त्रिपुरा के लिए भी चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दिनों में बांग्लादेश की जीडीपी काफी ऊपर जा रही थी, लेकिन आज यह लगातार धराशाही हो रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates