Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : बिहार पुलिस कॉरपोरेशन के EE के घर छापा, दो करोड़ से अधिक का आलीशान मकान, झारखंड से भी …

BIHAR : बिहार पुलिस कॉरपोरेशन के EE के घर छापा, दो करोड़ से अधिक का आलीशान मकान, झारखंड से भी …

Bihar की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने 18 February को सुबह बिहार पुलिस कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह पर बड़ी कार्रवाई की। बिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर स्थित उनके घर पर SVU की टीम छापेमारी कर रही है। ADG नैयर हसनैन खान ने कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया जाता है कि इंजीनियर ने देवघर में करीब 2 करोड़ से अधिक की लागत से आलीशान घर बनवा रखा है। पटना से गई टीम इनके घर को सर्च कर रही है। घर के अंदर से अब तक ढाई लाख रुपए कैश के साथ-साथ लाखों रुपये की ज्वेलरी बरामद हुई है। कई जमीन के डीड मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, SVU की टीम घर में लगे टाइल्स की कीमत का अनुमान लगा रही है। काफी महंगे टाइल्स लगाए गए हैं।

राजगीर में है अरुण कुमार की पोस्टिंग

गौरतलब है कि अरुण कुमार सिंह की पोस्टिंग राजगीर में हैं। यहीं पर बिहार पुलिस की एकेडमी भी है। शक इस बात का है कि बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के इस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एकेडमी के लिए आए टाइल्स को राजगीर से देवघर भेजवाया और उसका इस्तेमाल अपने घर बनाने में किया। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार को इनके काले कारनामों की सूचना मिली थी। तब से इनके बारे में इनपुट जुटाया जा रहा था। जब पड़ताल में ठोस सबूत हाथ लगे तो 17 फरवरी को पटना में SVU ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया था। एक अनुमान के अनुसार, अरुण की संपत्ति अभी सरकारी आमदनी से 75 प्रतिशत अधिक मिली है। SVU की टीम राजगीर में इनके किराए वाले घर को भी खंगाल रही है।

Share this:

Latest Updates