Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संभल पहुंचा समाजवादी पार्टी का दल, गिरफ्तार लोगों से जेल में मिले

संभल पहुंचा समाजवादी पार्टी का दल, गिरफ्तार लोगों से जेल में मिले

Sambhal news : समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुरादाबाद के पूर्व महापौर डॉ एसटी हसन के नेतृत्व में संभल पहुंचा और हिंसा के आरोपियों से जेल में जाकर मुलाकात की। जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए पहले से पर्ची जमा की गई थी।

 जेल में मुलाकात करने वालों में पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन, अमरोहा जिले की नौगावां सादात विधानसभा सीट से विधायक समरपाल सिंह, ठाकुरद्वारा सीट से विधायक नवाब जान खान समेत कुल 15 लोग शामिल थे।

 पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने अपने बयान में कहा है कि संभल हिंसा के बाद काफी लोग यहां जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हिंसा के दौरान ऐसे कई मासूम तमाशबीन भी फंस जाते हैं, जिनका बवाल से कोई लेना-देना नहीं होता है। उन लोगों को ढांढस बढ़ाने के लिए हम लोग जेल में उनसे मिलने आए थे, ताकि उन्हें जेल से बाहर लाने के लिए हर संभव कानूनी मदद की जा सके।

विपक्ष द्वारा बार-बार संभल जाने को लेकर हमलावर भाजपा द्वारा संभल को सियासी टूरज्मि बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग मणिपुर में हिंसा के बावजूद वहां के हालात की जानकारी लेने की जहमत नहीं उठाते हैं, ऐसे में उनको संभल जाना टूरज्मि लगता है।

गौरतलब है कि संभल में हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में अदालत के आदेश पर नियुक्त एडवोकेट कमीश्नर टीम द्वारा किए गए सर्वे को लेकर बवाल हो गया था। इसके बाद भड़की हिंसा में चार लोग मारे गए थे। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभल जिला प्रशासन द्वारा बाहरी लोगों के संभल प्रवेश पर 10 दिसंबर तक प्रतिबंध लगाया गया है।

Share this:

Latest Updates