Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी का ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा 31.22 करोड़ रुपये फ्रीज, लग्जरी कारें जब्त

ईडी का ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा 31.22 करोड़ रुपये फ्रीज, लग्जरी कारें जब्त

New Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के रियल एस्टेट धोखाधड़ी के मामले में मेसर्स ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली-एनसीआर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने इस दौरान 31.22 करोड़ रुपये की विभिन्न सावधि जमा, बैंक गारंटी तथा लग्जरी कारों को जब्त किया।
ईडी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि गुरुग्राम ने मेसर्स ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. एवं उसके निदेशकों विजय गुप्ता, अमित गुप्ता आदि और मेसर्स थ्री सी शेल्टर्स प्रा.लि. तथा उसके प्रमोटर निर्मल सिंह उप्पल, विधुर भारद्वाज आदि के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में 14 स्थानों पर 25 नवंबर को तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गयी।

ओरिस समूह प्रमोटरों से सम्बन्धित बैंक खाते और लॉकर फ्रीज कर दिये
ईडी ने बताया कि 500 करोड़ रुपये से अधिक के रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में एजेंसी की ओर से ओरिस समूह की कंपनियों के नाम पर 31.22 करोड़ रुपये की विभिन्न सावधि जमा और बैंक गारंटी को जब्त किया गया है। इसके अलावा इन कम्पनियों के प्रमोटरों से सम्बन्धित बैंक खाते और लॉकर फ्रीज कर दिये गये और ओरिस समूह के एक निदेशक और प्रमोटर के आवास से मर्सिडीज, पोर्श, बीएमडब्ल्यू आदि चार लग्जरी कारें जब्त की गयीं।
जांच एजेंसी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के दस्तावेज, विभिन्न डिजिटल डिवाइस बरामद किये गये, उन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त ओरिस समूह की कम्पनियों के नाम पर विभिन्न एफडी और बैंक गारंटी को फ्रीज कर किया गया है। इसके अलावा प्रमोटरों से सम्बन्धित बैंक खाते और लॉकर फ्रीज कर दिये हैं।

Share this:

Latest Updates