Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार आज

हेमन्त सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार आज

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार 05 दिसंबर को रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। इसके अलावा राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलायेंगे, जो विधानसभा सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे। झारखंड विधानसभा में स्टीफन मरांडी सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। वह पहली बार 1980 में विधायक चुने गये थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में 28 नवम्बर को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 56 सीटें मिली हैं। इनमें झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को 04 और भाकपा-माले को 02 सीटें मिली हैं। जबकि, विपक्ष में एनडीए को 24 सीटें मिली हैं।

Share this:

Latest Updates