Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ा अचीवमेंट : राष्ट्रीय कला महोत्सव में झारखंड के 6 स्कूलों के बच्चे दिखाएंगे…

बड़ा अचीवमेंट : राष्ट्रीय कला महोत्सव में झारखंड के 6 स्कूलों के बच्चे दिखाएंगे…

Ranchi news : देश की राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन होना है। इस महोत्सव में सभी राज्यों के बच्चे भाग लेंगे। झारखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां के छह स्कूलों के बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और अपने राज्य की सांस्कृतिक छवि को प्रस्तुत करेंगे।

इस प्रकार हुआ चयन

झारखंड के इन बच्चों का चयन चयन दो छह कला विधाओं में हुआ है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची में इस महोत्सव का समापन हुआ।  दो दिवसीय कला उत्सव के निर्णायक के रूप में मनपुरन नायक, संदीप चैटर्जी, जाहिद खान, बालेश्वर नायक, जितेंद्र मिश्रा, रामानुज,  विनोद रंजन, नृत्य मौमिता पाल,  अरुण महतो, मृणाल पाठक राकेश नायक  सम्मिलित थे। लगातार दो दिनों तक रातू स्थित जेसीईआरटी कैंपस सांस्कृतिक विविधताओं और कला से सराबोर रहा।

नाट्य विधा और पारंपरिक कथा वाचन

नाट्य विधा में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग को दूसरा और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुरा बांदा, पूर्वी सिंहभूम को तृतीय स्थान मिला। पारंपरिक कहानी वाचन में डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुढ़मू, रांची को दूसरा स्थान तथा राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

मूर्ति कला और चित्रकला

दृश्य कला में बालिका आवासीय विद्यालय, राहे की प्रतिमा कुमारी को मूर्ति कला में पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल, चतरा के अनुज राज को चित्रकारी में दूसरा स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांडी ,गढ़वा की अंजली कुमारी को चित्रकारी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

संगीत कला और नृत्य कला

संगीत गायन में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, गारू, लातेहार को पहला स्थान, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो को दूसरा स्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मरकचो, कोडरमा को तीसरा स्थान मिला है। नृत्य में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, दीघा, भुला, बोड़ाम,  पूर्वी सिंहभूम को पहला स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम को दूसरा स्थान, रानी ज्योतिर्मय हाई स्कूल, पाकुड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, संगीत वादन विद्या में कैराली स्कूल, रांची के अर्पण मुखर्जी को पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग  के रुद्रमणि को दूसरा स्थान तथा एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो के रोहित तिर्की को थर्ड स्थान मिला है।

Share this:

Latest Updates