Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मिलीं पोषण सखी दीदियां

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मिलीं पोषण सखी दीदियां

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विगत कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा पोषण सखी के पुनर्बहाल के निर्णय पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति पोषण सखी दीदियों ने आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनन्दन किया।

IMG 20241207 WA0007

इस मौके पर मुख्यमंत्री सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पोषण सखी दीदियों को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा, “हमारी सरकार आपके हक-अधिकार को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। आप सभी पोषण सखी दोषियों ने सरकार की आंख, नाक और कान बन कर साथ दिया है। आनेवाला नया वर्ष आपकी जिन्दगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आये। आपका परिवार सुख-समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करे, यही कामना करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह सरकार आपके उम्मीद और आकांक्षाओं की सरकार है। आप सभी का कर्तव्य है कि आप ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को अंजाम देंगे। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हमारी सरकार शहर नहीं बल्कि गाँव से चलने वाली सरकार है। हमारी सरकार आने वाली पीढ़ियों का तकदीर एवं तस्वीर कैसे बदल सकें, अधिक से अधिक रोजगार का सृजन कैसे उत्पन्न कर सकें, इसके प्रति  संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ रही है।

Share this:

Latest Updates