Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के पुलिस जवान की गोली लगने से मौत, नक्सली इलाके टुंडी में था तैनात

धनबाद के पुलिस जवान की गोली लगने से मौत, नक्सली इलाके टुंडी में था तैनात

Dhanbad News : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप में तैनात झारखंड पुलिस के हवलदार को गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे आनन फानन में एस एन एम एम सी एच अस्पताल धनबाद ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी अजीत कुमार, सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी समेत पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक की पहचान नंदकिशोर सिंह के रूप में हुई। वह पलामू जिला का रहने वाला था और उनकी पोस्टिंग टुंडी थाना में हवलदार के तौर पर हुई थी. इस घटना से पुलिस लाइन में मातम पसर गया है।

IMG 20241209 WA0002

मौके पर सीटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि टुंडी थाना में हवलदार नंदकिशोर सिंह तैनात था। जहां गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। बताया जा रहा है की जवान राइफल साफ कर रहा था इसी क्रम गोली चल गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates