Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चौ. चरण सिंह का पैतृक गांव बनेगा ब्लाक

चौ. चरण सिंह का पैतृक गांव बनेगा ब्लाक

Lucknow news : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के हापुड़ स्थित पैतृक गांव नूरपुर को अब उनके नाम से जाना जाएगा। उनके पौत्र केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रयासों के चलते इस गांव को ब्लॉक बनाया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि 23 दिसम्बर तक इस ब्लॉक का नामकरण चौधरी चरण सिंह के नाम पर हो जाएगा। 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती है।

हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि शासन से नूरपुर को नया ब्लॉक बनाये जाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। जिला प्रशासन ने 45 गांवों को हापुड़ ब्लॉक से अलग करके नये ब्लॉक में शामिल करने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। ब्लॉक परिसर बनाने के लिए 11 बीघा जमीन भी उपलब्ध करवा दी गयी है।

दूसरी तरफ किसानों के हित में काम करने वाले संस्थान किसान ट्रस्ट ने चौधरी चरण सिंह की याद में पुरस्कार वितरण समरोह के आयोजन की घोषणा की है। यह पुरस्कार उन संगठनों और व्यक्तियों को दिये जाएंगे जिन्होंने पत्रकारिता और मानवता की सेवा में असाधारण योगदान दिया है। इसके तहत कृषि रत्न पुरस्कार, किसान पुरस्कार, कृषक उत्थान पुरस्कार, सेवा रत्न पुरस्कार और कलम रत्न पुरस्कार दिये जाएंगे।

Share this:

Latest Updates