Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच तीसरी बार असफल

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच तीसरी बार असफल

▪︎तम्बू में लौटे किसान ने निगली सल्फास, हालत गम्भीर

▪︎आज की बैठक के बाद अगली रणनीति का एलान करेंगे किसान

Chandigarh News: हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित शम्भु बाॅर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने शनिवार को तीसरी बार दिल्ली कूच का प्रयास किया गया, जिसे हरियाणा पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस के बल प्रयोग, वॉटर कैनन के इस्तेमाल तथा आंसू गैस के गोले चलाये जाने के चलते किसान घग्गर नदी पुल से आगे नहीं बढ़ सके। इस बीच एक किसान ने सल्फास निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे गम्भीर हालत में पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा-पंजाब के शम्भु बॉर्डर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए रवाना हुआ। किसान जैसे ही घग्गर नदी के पुल पर चढ़े, तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां कई घंटे तक किसानों तथा पुलिस के बीच खींचतान चलती रही। पुलिस ने कई बार वॉटर कैनन का इस्तेमाल करके किसानों को पीछे खदेड़ा। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोली भी दागे। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद किसान वापस पंजाब की सीमा में अपने तम्बुओं की ओर वापस लौट गये। किसानों ने दावा किया है कि हरियाणा पुलिस ने उन पर एक्सपायर डेट आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। पुलिस की लाठीचार्ज में आज 10 किसान घायल हुए हैं। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने रॉकेट लांचर से भी बम-गोलियां चलायी हैं। वॉटर कैनन में घग्गर नदी का गंदा और केमिकल वाला पानी प्रयोग किया है।
किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि 16 दिसम्बर को पंजाब को छोड़ कर पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाले जायेंगे। 18 दिसम्बर को पंजाब में 12 बजे से 03 बजे तक रेल रोको अभियान चलाया जायेगा। 18 तारीख तक कोई भी जत्था दिल्ली कूच नहीं करेगा। अगला जत्था कब जायेगा, इस बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जब जत्था जायेगा, उसमें हरियाणा के किसान और महिलाएं भी शामिल होंगी। रविवार को बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके पूरी रणनीति का एलान किया जायेगा।
इस बीच शम्भु बॉर्डर पर शनिवार की शाम एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। इसकी पुष्टि किसान नेता तेजवीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि किसान की पहचान लुधियाना जिला के खन्ना निवासी जोध सिंह के रूप में हुई है। वह शनिवार को ही मोर्चे में पहुंचा था। किसानों को दिल्ली न जाने देने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। जोध सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है।
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के चलते शनिवार को अंबाला के 12 गांवों में 17 दिसम्बर रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद सेवाओं पर रोक लगायी गयी है। अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांव में इंटरनेट बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान बल्क एसएमएस पर छूट दी गयी है। शनिवार से पूर्व भी किसानों ने दो बार दिल्ली कूच का प्रयास किया था, जिससे हरियाणा पुलिस ने विफल कर दिया था।

Share this:

Latest Updates