Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस-भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया एक-दूसरे पर पलटवार

कांग्रेस-भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया एक-दूसरे पर पलटवार

New Delhi News: डॉ. आम्बेडकर को लेकर संसद में शुरू हुई तकरार ने गुरुवार को धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके सांसदों को धक्का दिया गया और वह भी राहुल गांधी ने ऐसा किया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने यही आरोप भाजपा सांसदों पर लगाया। भाजपा ने जहां राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया, तो कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पुलिस में शिकायत की।
इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पत्रकार वार्ता भी की। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस संसद में तर्क के स्थान पर शारीरिक बल से अपने आपको ऊपर उठाना चाहती है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि आज का पूरा घटनाक्रम मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है।

संसद में हुए घटनाक्रम को कांग्रेस की गिरती हुई सोच का परिणाम
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संसद में हुए घटनाक्रम को कांग्रेस की गिरती हुई सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने एक बुजुर्ग और एक आदिवासी महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि आज संसद में हुआ घटनाक्रम कल्पना से परे है। यह अशालीन, अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार है, इस आचरण की सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता। वह स्वयं कई बार लोकसभा और विधानसभा के सदस्य रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक संसद या विधानसभा में इस तरह का आचरण नहीं देखा।

भाजपा नेहरू और आम्बेडकर को लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही है
दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता कर इस घटनाक्रम के बारे में बताया। खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेहरू और आम्बेडकर को लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही है। उन्हें तथ्य देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने अपने बयान से डॉ. आम्बेडकर का अपमान किया है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो प्रधानमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।
उन्होंने सुबह हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा है कि विपक्षी गठबंधन की महिला सांसदों को संसद के अंदर जाने से रोका गया। उनके साथ धक्का-मुक्की की गयी और स्वयं उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ, उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गये। इसके उलट भाजपा हम पर आरोप लगा रही है कि हमने धक्का दिया। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और पूरे देश में आन्दोलन होगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए ऐसा कर रही है।

Share this:

Latest Updates