Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजस्व संग्रहण को लेकर गम्भीरता दिखायें, आम जनों की समस्याओं को दूर करें : दीपक बिरुआ

राजस्व संग्रहण को लेकर गम्भीरता दिखायें, आम जनों की समस्याओं को दूर करें : दीपक बिरुआ

Ranchi News: राजस्व संग्रहण की दिशा में भू-राजस्व विभाग के अधिकारी गम्भीरता से कार्य करें। आम जनों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास होना चाहिए। विसंगतियों को दूर कर हमें राज्य और राज्यवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करना है। ये बातें मंत्री परिवहन, भूमि सुधार एवं भू – राजस्व दीपक बिरुआ ने कहीं। मंत्री झारखण्ड मंत्रालय में भू-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। 

मंत्री द्वारा आहूत बैठक में विभागीय सचिव के अतिरिक्त सभी जिला के एसी और डीसीएलआर उपस्थित थे। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में मंत्री ने सभी एसी और डीसीएलआर से एक-एक कर बात कर उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भूमि के सम्बन्धित मामलों एवं आम लोगों से जुड़े मामलों पर गम्भीरता से कार्यों करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिये हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की समीक्षा बैठक समय – समय पर आयोजित होगी, ताकि कार्यों की गति और अधिकारियों की कार्य क्षमता का आकलन कर बेहतर निर्णय लिया जा सके।

Share this:

Latest Updates