Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक देश-एक चुनाव से जुड़ा विधेयक जेपीसी को भेजा गया

एक देश-एक चुनाव से जुड़ा विधेयक जेपीसी को भेजा गया

▪︎लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

New Delhi News: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच एक देश-एक चुनाव से जुड़ा 129 वां संविधान संशोधन विधेयक संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

कानूनमंत्री ने संविधान संशोधन विधेयक को जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखा

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होते ही विपक्ष ने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के मुद्दे पर शोर-शराबा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य सदन के बीचों बीच पहुंच गये। इस दौरान सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित थे। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच केन्द्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान संशोधन विधेयक को संसद की जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखा। हंगामे के बीच प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर सदन की अनुमति प्रदान की गयी। जेपीसी में 27 सदस्य हैं। इनमें से 12 राज्यसभा से हैं।

Share this:

Latest Updates